फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 फीसदी अनुदान, आवेदन 20 अगस्त तक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। वर्ष 2026-27 के लिए कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए डीबीटी पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू हो गई है। पात्र किसान 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य खेती का मशीनीकरण बढ़ाना, श्रम लागत कम करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के तहत पावर टिलर और पावर वीडर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। यह पहल विशेष रूप से लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को लाभ पहुंचाएगी। कृषि विभाग के अनुसार, सभी पात्र आवेदनों में से लाभार्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली से होगा। पात्र किसान 20 अगस्त तक डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त को पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। यह योजना लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। कृषि विभाग सभी पात्र आवेदनों की जांच के बाद लॉटरी निकालेगा। कृषि विभाग चौपाल के विषयवाद विशेषज्ञ लायक राम हेटा ने बताया कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती अधिक सुविधाजनक, कम लागत वाली और लाभकारी बनेगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छोटे एवं हल्के कृषि यंत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे दुर्गम क्षेत्रों में भी खेती का मशीनीकरण तेजी से हो सकेगा। हेटा ने पात्र किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें