रिकांगपिओ(किन्नौर)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जिला अध्यक्षों की तैनाती की है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद 14 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसमें किन्नौर से सुभाष चंद नेगी की जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं, चंबा से चरणजीत, कांगड़ा से नरेंद्र पठानिया, नूरपुर से अमित शर्मा, पालमपुर से रोहित कपूर, लाहौल-स्पीति से मंगल चंद मनेपा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा कुल्लू से चंद्रा पधान, मंडी से बलवंत कुमार यादव, से ऊना हरिचंद बाबा, बिलासपुर से रामलाल, सोलन से नारायण दास, सिरमौर से मोरध्वज चौहान, महासू से रोहित नेगी और शिमला से जयचंद नेगी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संवाद