फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावों का पारदर्शी तरीके से होगा निपटारा : धर्मेश रमोत्रा

विज्ञापन
रोहडू में वन अ​धिकारी  अ​धिनियम समिति की अध्यक्षता करते एसडीएम धर्मेश रमोत्रा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। उपमंडल स्तरीय वन अधिकार अधिनियम समिति की बैठक रोहड़ू में एसडीएम धर्मेश रमोत्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि उपमंडल स्तर वन अधिकार अधिनियम समिति के प्रावधानों के अंतर्गत प्राप्त सभी दावों का न्यायसंगत और पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाएगा। सदस्य सचिव तहसीलदार ने समिति को जानकारी दी कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के अंतर्गत विकास खंड छौहारा के डिसवानी गांव से कुल 16 दावे प्राप्त हुए हैं। इनमें 15 व्यक्तिगत वन अधिकार और एक सामुदायिक वन अधिकार से संबंधित दावे शामिल हैं। उपमंडल स्तर वन अधिकार अधिनियम समिति ने सभी दावों की जांच-पड़ताल की। इसके बाद पाया कि प्रस्तुत दावों में कई आवश्यक दस्तावेजों की कमी और औपचारिकताओं की अपूर्णता है। इस पर समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इन सभी प्रकरणों को संबंधित वन अधिकार समिति को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से आवश्यक सभी पूर्ण औपचारिकताओं की पूर्ति के लिए वापस भेजा जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि जैसे ही वन अधिकार समिति की ओर से समस्त आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण पूर्ण कर लिए जाएंगे, इन दावों को फिर से उपमंडल स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में रेंज फॉरेस्ट अधिकारी खाशाधार जितेंद्र सिंह, सदस्य पंचायत समिति गंगा सारनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें