रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरपारा में स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिमला के चिकित्सा विभाग में जिला जनसंपर्क एवं संचार अधिकारी करम चंद जिष्टू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को हाथ धोने, साफ-सफाई, उचित स्वच्छता व्यवस्था, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व बारे जानकारी दी। उन्होंने संक्रामक रोगों की रोकथाम के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने वक्ता का आभार प्रकट किया।