फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
पायनियर स्कूल डंसा पहुंचे मुख्यातिथि का स्वागत करते शिक्षक और अन्य। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। पायनियर पब्लिक स्कूल रईशरण (दांसा) में वार्षिक समारोह एवं पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें मानस्वी ने 95 प्रतिशत और अनिल शर्मा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 छात्र वर्ग में पवन का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। शास्त्रीय एकल गायन में विनायक ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जबकि अंडर-14 छात्रा वर्ग की लोकनृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने खंड स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह मॉडल पब्लिक हाई स्कूल भावानगर में आयोजित अंडर-12 प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूहगान और समूह नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता के बालिका एवं बालक वर्ग में वैष्णवी और विवान ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। समारोह में भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि चंद गौतम और यशपाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के पीटीए प्रधान नंद लाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें