आनस विद्यालय के छात्र और छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के दौरान । संवाद
नित्थर (कुल्लू)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला आनस के छात्रों ने मंगलवार को मिल्क प्लांट दत्तनगर, कृषि विज्ञान केंद्र दत्तनगर, नेचर पार्क बजीर-बावड़ी, वन विभाग की नर्सरी प्लाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल दत्तनगर का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को दूध से बनने वाले खाद्य उत्पादों की विधि बताई गई। इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका शिशु शर्मा, शास्त्री लेखराज पराशर और अन्य शिक्षक मौजूद रहे। दत्तनगर प्रधानाचार्य यश पाल ठाकुर ने भी छात्रों को जागरूक किया। -संवाद