फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक किया

विज्ञापन
चौपाल में पोषण अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। नौवें पोषण अभियान के तहत सोमवार को चौपाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी चौपाल रमेश कुमार शर्मा ने पोषण अभियान के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। पोषण की कमी से कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में परिवार और समाज में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संतुलित आहार में विभिन्न पोषक तत्वों की भूमिका, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, एनीमिया से बचाव और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के बारे में जानकारी दी गई। रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव बेहतर पोषण से मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से पोषण अभियान की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने और ‘सही पोषण-स्वस्थ जीवन’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों के अलावा आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें