फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों के राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कालेज में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं परिचय लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम। स्रोत: 
विज्ञापन
रोहड़ू। सरस्वतीनगर कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सह इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अकादमिक समिति के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुई। अकादमिक समिति और एनईपी-2020 प्रकोष्ठ की संयोजिका मोनिका रैना ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों की जानकारी दी। प्रोफेसर कैलाश चौहान, शालू डोगरा, मनमोहन वर्मा और राधा रमन गौतम ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। कार्यक्रम में कॉलेज की विभिन्न इकाइयों और क्लबों के संयोजकों ने भी विद्यार्थियों को अपनी गतिविधियों और उद्देश्यों से अवगत करवाया। एंटी ड्रग सेल और महिला प्रकोष्ठ की ओर से सुमित्रा चौहान ने जानकारी दी। एंटी रैगिंग समिति की ओर से योगिता बंदटा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। एनएसएस की ओर से पवन कुमार और एनसीसी की ओर से कैप्टन रोहित मोकटा ने अपनी इकाइयों का परिचय दिया। रोवर रेंजर की ओर से प्रियंका पुहारटा, रेड रिबन क्लब एवं ईको क्लब की ओर से पूनम चौहान ने जानकारी दी। कॅरिअर काउंसिलिंग एवं गाइडेंस सेल के संयोजक कैलाश चौहान ने भी विद्यार्थियों को गतिविधियों और उनसे जुड़ने के लाभों के बारे में बताया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पूनम चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें