कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन में शनिवार को पीएमश्री जेबीएल खाची राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुमारसैन में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। गृहरक्षा विभाग के जवानों ने मॉकड्रिल से विद्यार्थियों को भूकंप से निपटने की बारीकियां सिखाईं। यह कार्यक्रम एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मॉकड्रिल में केपीएस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन और डिग्री कॉलेज कुमारसैन के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। आयोजन में सहयोग फाउंडेशन, जीवन ज्योति और व्यापार मंडल कुमारसैन का भी योगदान रहा। गृहरक्षक, पुलिस, फायर चौकी कुमारसैन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मॉकड्रिल को सफल बनाया।