फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण पर किया जागरूक

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन पहुंचने पर पर्यावरण एवं सामाजिक वैज्ञानिक डॉ. रिंकी सरकार का स्वा
विज्ञापन
कुमारसैन। सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला कुमारसैन में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक शिविर लगाया गया। शिविर में पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. रिंकी सरकार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्कूल के प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज ने पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. रिंकी सरकार का स्वागत किया। डॉ. रिंकी सरकार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, हिमालयी पारिस्थितिकी और सतत विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज ने कहा कि डॉ. रिंकी सरकार मूल रूप से कोलकाता की निवासी हैं। वर्तमान में अशोका यूनिवर्सिटी सोनीपत में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में पर्यावरण अध्ययन से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें