फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर की पुस्तकालय समिति ने मंगलवार को साप्ताहिक पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन विज्ञान भवन में किया गया। कार्यशाला में प्रथम सेमेस्टर के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को कॉलेज पुस्तकालय की सेवाओं, नियमों, सदस्यता प्रक्रिया, पुस्तक निर्गमन, वापसी प्रणाली, संदर्भ सामग्री और ई-संसाधनों के प्रभावी उपयोग से परिचित करना होगा। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय समिति की संयोजक प्रो. प्रोमिला ठाकुर के मार्गदर्शन में किया। एपी अनिल कुमार और डॉ. अनिता कुमारी ने आकर्षक पावर-पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से पुस्तकालय की विभिन्न सेवाओं और डिजिटल संसाधनों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और अध्ययन कार्य में पुस्तकालय का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें