निरमंड(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में वीरवार को रोड सेफ्टी क्लब ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। क्लब के प्रभारी सुरेंद्र डोगरा ने बताया कि किस तरह से हमें यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए और आपात स्थिति में हमें क्या करना चाहिए। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने रोड सेफ्टी क्लब के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर प्रवक्ता इतिहास दलीप शर्मा, मदन कुमार, धर्मदास, धर्म पाल, हरनाम सिंह, कुमारी रेनू, लता कुमारी, बबीता सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।