आनी(कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन में टूरिज्म विषय के अंतर्गत एक विशेष अतिथि वक्तव्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टूरिज्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञ घनश्याम शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कस्टमर सर्विस की अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सफल होने के लिए अच्छा व्यवहार, मिलनसार स्वभाव, प्रभावी संवाद कौशल के साथ-साथ हेल्थ और हाइजीन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। शर्मा ने रोल प्लेइंग सेशन भी करवाए, जिसमें विद्यार्थियों ने वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास किया। वोकेशनल अध्यापक संजीव ठाकुर ने बताया कि वोकेशनल विषय के विद्यार्थियों के लिए समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक अनुभव क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्री बारीकियां समझाई जा रही हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। ऐसे आयोजन न केवल छात्रों के व्यक्तित्व को निखारते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच भी विकसित करते हैं।