अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर में प्रथम अभिसंवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार पर जागरूकता किया गया। यह कार्यक्रम एचपीसीईडी (हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र) के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी और सहायक आचार्य (यांत्रिक अभियांत्रिकी) गौरव महाजन ने कार्यक्रम का संयोजन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जुड़ने, नवाचार को अपनाने और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह समस्त आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) राकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त ईओ ठियोग सुरेंद्र शर्मा ने युवाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व-ग्रामीण उद्भवन केंद्र के परियोजना प्रभारी शिशुपाल चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पीईएस (प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी) से संदीप शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।