फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम में मौजूद सरपारा स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरपारा में दो दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण का वीरवार को समापन हुआ। इसका आयोजन पीजी कॉलेज रामपुर के बीसीए विभाग ने किया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के 9 विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक और व्यावसायिक प्रशिक्षण के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र का वास्तविक कार्य वातावरण उपलब्ध करवाना और व्यावसायिक ज्ञान प्रदान करना रहा। कॉलेज के बीसीए विभाग के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर लैब, सॉफ्टवेयर कार्यप्रणाली और आधुनिक डिजिटल तकनीकों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज की डिजिटल, ऑटोमेटिक पुस्तकालय सिस्टम का अवलोकन किया। कॉलेज पुस्तकालय में पुस्तकों का निर्गमन और वापसी मशीनों के माध्यम से किया जाता है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित पुस्तकालय व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण वोकेशनल ट्रेनर परीक्षा कपाटिया और स्कूल वोकेशनल के ऑर्डिनेटर अनिल ठाकुर के सहयोग से प्रशिक्षण का आयोजन किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास और आत्मविश्वास वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें भविष्य में आईटी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें