रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धारगौरा में सोमवार को आपदा से बचाव पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में एनडीआरएफ के सात सदस्यों ने छात्रों को आपदा बचाव के बारे में जागरूक किया। स्कूल के सभी बच्चों ने कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनडीआरएफ के प्रमुख सब इंस्पेक्टर दयानंद ने भूकंप, आग की घटना से बचाव, फर्स्ट एड और सीपीआर देने के बारे में छात्रों को जागरूक किया। स्कूल के प्रधानाचार्य केएन शर्मा और ओपी कपूर ने भी आपदा बचाव पर विचार रखे। आपदा प्रबंधन सेल के समन्वयक विशंबर भारद्वाज और देविंद्र शर्मा ने बच्चों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के बारे में प्रेरित किया।