सरस्वतीनगर काॅलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आरंभ। संवाद
सरस्वतीनगर काॅलेज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आरंभ हुआ। सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन किया जा रहा है। शुक्रवार को 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य वक्ता डाॅ. इकलाख के व्याख्यान से हुआ। उन्होंने एआई के साथ रहना और सीखना विषय पर व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से नवीनतम विकास, शिक्षा में प्रभाव और आधुनिक शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। सम्मेलन के समन्वयक डॉ. लोकराज शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीमा काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. पीपी चौहान उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. पूनम मेहता ने स्वागत भाषण दिया। सत्र का संचालन डॉ. पूनम चौहान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे डॉ. रोहित मोक्टा और उनकी टीम ने गीत प्रस्तुत किया। डॉ मनोज वर्मा ( संयुक्त सचिव, प्रतिभा स्पंदन) ने भी सम्मेलन में सक्रिय भूमिका निभाई। पहले दिन के द्वितीय सत्र का संचालन प्रो. प्रियंका पुहारटा ने किया। सम्मेलन के प्रथम एवं द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डाॅ. केश्व शर्मा ने की।