फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
आईटीआई देलठ में वित्तीय साक्षरता शिविर में उप​स्थित विद्यार्थी : प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक शिमला और यूको बैंक संचालित अरावली नाहन संगठन के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को आईटीआई देलठ में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता आईटीआई के प्रधानाचार्य अनूप खूड ने की। शिविर में अरावली नाहन संगठन प्रबंधक रुचि गौतम और फील्ड ट्रेनर वर्षा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों को डिजिटल भुगतान के सुरक्षित और सुविधाजनक तरीकों के बारे में जानकारी दी। डिजिटल लेन-देन करते समय आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। साथ ही भारत सरकार संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें