फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्र-छात्राओं को आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
मझेवली स्कूल में आपदा से निपटने के गुर सिखते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मानवीय संगठन डूअर्स की ओर से संचालित स्टेप 4 स्कूल पहल के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। सराहन शिक्षा खंड के विद्यालयों में आपदा तैयारी और प्राथमिक उपचार पर आधारित कार्यशालाओं का समापन शुक्रवार को हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधाल, राजकीय माध्यमिक पाठशाला शाह और राजकीय उच्च विद्यालय मझेवली में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें करीब 141 विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा के समय नुकसान से बचाव और घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम प्रमुख अनुराधा भारद्वाज ने कहा कि यह परियोजना एमथ्रीएम फाउंडेशन के सहयोग एवं डीओसीसी एसपीजेआईएमआर के समन्वय से संचालित की जा रही है। अभी तक सराहन शिक्षा खंड के कुल 25 विद्यालयों में 1,689 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। रामपुर शिक्षा खंड के 12 विद्यालयों में भी यह परियोजना सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है। शेष विद्यालयों में जून माह के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मझेवली स्कूल में आपदा से निपटने के गुर सिखते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें