फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्र-छात्राओं को नौसेना के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
कन्या स्कूल की छात्राओं को भारतीय नौसेना ने किया जागरूक। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के तहत नेवल डॉकयार्ड मुंबई से 37 सदस्यों की टीम कार रैली के जरिये भारत के युवाओं को नौसेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रही है। इसी कड़ी में कमोडोर अंकित सूद की अगुवाई में कार रैली रामपुर पहुंची, जहां उन्होंने स्थानीय युवाओं को भारतीय नौसेना में कॅरिअर, अवसरों, प्रशिक्षण सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जागरूक किया। टीम ने पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और कन्या स्कूल का भी दौरा किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना की आधिकारिक फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें नौसेना के गुण, भूमिकाएं और जिम्मेदारियों को दिखाया गया।

कन्या स्कूल की छात्राओं को भारतीय नौसेना ने किया जागरूक। स्रोत : स्कूल प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें