नम्होंग स्कूल के विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने को लेकर बनाए पोस्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होग में वीरवार को विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के लिए जागरूकता रैली निकली। स्कूल को तंबाकू मुक्त संस्थान प्रमाणित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि विद्यालय परिसर में तंबाकू और तंबाकू से निर्मित पदार्थों का निषेध किया गया है। तंबाकू मुक्त प्रमाणपत्र को प्राप्त करने के लिए विद्यालय प्रशासन ने सभी शर्तें और मापदंड पूर कर रहे हैं। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य, कौशल आधारित कार्यशाला, अतिथि प्रवक्ता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों को अब पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाने के लिए आदेश दिए है। राज्य सरकार ने इस संबंध में स्कूलों के प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि हर स्कूल परिसर में तंबाकू उत्पादों का प्रयोग, बिक्री और विज्ञापन पूरी तरह समाप्त हो, युवा वर्ग को निकोटीन और तंबाकू की लत से बचाया जा सके।