फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
जैस स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अ​भियान के तहत पौधारोपण करते विद्यार्थी। : संवाद
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैस में सोमवार को एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन विद्यालय क्लस्टर स्तर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डी. संजीव कुमार ठाकुर ने की। शिविर के तहत विद्यार्थियों ने जैस स्कूल से देवदार वृक्ष वाटिका तक जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में कई प्रजातियों के 75 पौधे रोपे गए। शिविर में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पौधरोपण के महत्व के बारे में जागरूक किया। स्कूल प्रधानाचार्य डी. संजीव कुमार ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कहा कि यदि हमें स्वच्छ वायु चाहिए तो पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें