फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता में 405 छात्राएं दिखाएंगी प्रतिभा

विज्ञापन
गायबोंग स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्यातिथि को सम्मानित
विज्ञापन
गायबोंग में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गायबोंग में मंगलवार को अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर ज्ञाबुंग पंचायत प्रधान ओम प्रकाश नेगी बतौर मुख्य अतिथि और प्रधान सुनम सुंदर देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डीएसएसए सचिव पवन लोक्टस ने बताया कि जिला किन्नौर के विभिन्न विद्यालयों से 405 छात्राएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में 61 ओएसडी और 46 एस्कॉर्ट भी उपस्थित हैं। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश नेगी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में डीएसएसए सचिव पवन लोक्टस ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर अमीर सिंह लोक्टस और जसवंत सिंह मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें