फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्र-छात्राओं को पढ़ाया वित्तीय प्रबंधन का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज के कॅरिअर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल ने एक्सीलेंस ग्लोबल स्किल्स के सहयोग से दो दिवसीय ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार में महाविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पहले दिन बीएससी, बीसीए, बीवॉक, बीकॉम और स्नातकोत्तर संकायों के छात्रों के लिए सत्र हुए। 19 अगस्त को सभी बीए स्नातक और स्नातकोत्तर संकायों के छात्रों ने भाग लिया। वेबिनार में छात्र-छात्राओं को वित्तीय प्रबंधन का पाठ पढ़ाया। वेबिनार में वित्तीय विशेषज्ञों ने छात्रों को व्यक्तिगत बजट बनाने, म्यूचुअल फंड, स्टॉक बाजार, डिजिटल वॉलेट और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में वित्तीय साक्षरता युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को न केवल शैक्षिक रूप से, बल्कि जीवन-कौशल के क्षेत्र में भी सशक्त बनाते हैं। कॅरिअर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. शिवाली ठाकुर ने कहा कि वेबिनार का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. ईश्वर नेगी, डॉ. अजिंदर नेगी, सहायक आचार्य जय सिंह, सहायक आचार्य तरुण शर्मा, सहायक आचार्य ललित शर्मा, सहायक आचार्य प्रदीप गोस्वामी, विकास शेखरी, संदीपा और संदीप ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें