कुमारसैन (रामपुर बुशहर) । पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष हितेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। एसएमसी उपाध्यक्ष हेमंत वर्मा, सदस्य प्रताप ठाकुर और नरेंद्र वर्मा विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहे। हितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने एनएसएस के राज्य प्रभारी स्वर्गीय दलीप ठाकुर को स्मरण करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय की पूर्व छात्रा कौशिकी शर्मा की उपलब्धि पर बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य इंदुशेखर शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता इंद्र ठाकुर, एनएसएस प्रभारी संजय भारती और मीरा शर्मा सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।