शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी में स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल प
रामपुर बुशहर।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़े विभिन्न स्लोगन और संदेशों के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। बच्चों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर स्वच्छता अपनाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। स्कूल प्रबंधक बिशना भंडारी ने कहा कि बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना जरूरी है, क्योंकि विद्यार्थी समाज में सकारात्मक बदलाव के संदेशवाहक बन सकते हैं।