कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सेवा संकल्प अभियान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किसान मोर्चा कुमारसैन मंडल ने सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन में भाषण प्रतियोगिता करवाई। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में समाज के प्रति जिम्मेदारी, राष्ट्रसेवा, युवाओं की भूमिका, सामाजिक एकता और जरूरतमंदों की सहायता जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं को सामाजिक कार्यों से जुड़कर सकारात्मक बदलाव में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज और शिक्षक वर्ग का विशेष सहयोग रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से विचार रखने के लिए मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य तारा देवी, मंडल उपाध्यक्ष सुमित वर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ से हरदयाल ठाकुर, किसान मोर्चा कुमारसैन मंडल के महामंत्री लोकेंद्र और मंडल सचिव मोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।