फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जनजातीय गौरव पखवाड़े में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
ज्यूरी स्कूल में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाडा मे सांस्कृतिक प्रस्तुति देत छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
. ज्यूरी स्कूल में पेंटिंग, नारा लेखन, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं करवाईं
विज्ञापन

. बीडीओ अंकुश कुमार ने जनजातीय इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर डाला प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में शुक्रवार को जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार ने मुख्य अतिथि और जिला योजना अधिकारी शिमला डॉ. निवेदिता शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, अक्षिता द्वितीय और ईवा चारस तृतीय रहीं। नारा लेखन में बिमला ने पहला, अर्शिया ने दूसरा और लोकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में गीतांजलि प्रथम, आंचल डोगरा द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम, पूजा रानी द्वितीय और लव नेगी तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि अंकुश कुमार ने विद्यार्थियों को जनजातीय समुदायों के इतिहास, सांस्कृतिक पहचान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ जनजातीय समुदायों का संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को सबाल्टर्न हिस्ट्री की अवधारणा समझाते हुए कहा कि इतिहास को वंचित और उपेक्षित समुदायों के दृष्टिकोण से समझना भी जरूरी है। जिला योजना अधिकारी डॉ. निवेदिता शर्मा ने जनजातीय परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम आयोजन सचिव पदम बिष्ट ने अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों और खंड विकास कार्यालय की टीम का स्वागत किया। मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सिकंदर बंसल ने किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान राज कांता, गोपू राम, उपप्रधान प्रकाश और खंड विकास कार्यालय रामपुर की टीम मौजूद रही।

ज्यूरी स्कूल में आयोजित जनजातीय गौरव पखवाडा मे सांस्कृतिक प्रस्तुति देत छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें