राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में छात्रों के पुरस्कृत करते हुए। स्रोत: स्कूल
रोहड़ू।
पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में जिला कल्याण विभाग के सौजन्य से ‘प्रयास’ कार्यक्रम के तहत अंतरसदनीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिभा निखरने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश लाल, उपप्रधानाचार्य रविंद्र हंसरेटा, गरिमा कंवर भी मौजूद रही।