फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक एथलेटिक मीट में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

. दौड़, रिले रेस और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शुक्रवार को पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़, बाधा दौड़, जंपिंग रिंग रेस, जोड़ी दौड़, कैंट पिकिंग, 200 मीटर दौड़, रिले रेस और रस्साकशी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में नवचेतना सोसायटी के अध्यक्ष एचके आनंद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक आत्मिक आनंद और उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी कॉल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एचके आनंद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास और सामूहिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें