फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने पंचायतों के दौरे के अनुभव किए साझा

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित सेमिनार में मौजूद छात्र छात्राएं। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग ने लगाया सेमिनार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के लोक प्रशासन विभाग ने महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में सेमिनार का आयोजन किया। इसमें विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों और हाल ही में किए गए पंचायतों के दौरे के अनुभवों को प्रस्तुत किया गया। सेमिनार में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, विभागाध्यक्ष तरुण शर्मा, संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने अपने पंचायतों के दौरे के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद से उन्हें पंचायती राज व्यवस्था और स्थानीय शासन की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। इस अनुभव से उन्हें कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने और स्थानीय प्रशासन की भूमिका को समझने में मदद मिली। सेमिनार के दौरान संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने व्यावहारिक अनुभव के साथ शैक्षणिक ज्ञान को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अपने अनुभव साझा करने, विचार-विमर्श करने और विषय की व्यावहारिक समझ विकसित करने का उपयोगी मंच साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें