आपदा प्रभावितों के लिए जुटाई राशि को उपायुक्त किन्नौर को सौंपते विद्या मंदिर शोलतू विद्यार्थी।
रिकांगपिओ (किन्नौर)। शोलतू में स्थित जेएसडब्लू के जिंदल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने आपदा प्रभावितों के लिए राहत राशि जुटाई है। विद्यार्थियों ने आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 हजार रुपये की राशि एकत्रित की है। यह राशि उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा के माध्यम से आपदा राहत कोष को भेजी गई है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की है। छात्रों ने किल्बा, टापरी, पुनंग और शोलतू गांव में जाकर लोगों से सहयोग प्राप्त कर यह धनराशि एकत्र की। परियोजना के कर्मचारी और जिंदल विद्या मंदिर के स्टाफ ने भी अपना योगदान दिया है। जिंदल विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी और नजदीकी गांव जाकर 50 हजार रुपये की राशि आपदा राहत कोष के लिए जुटाई।