आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी में विज्ञान माडल की प्रदर्शित करते छात्र
कार्यक्रम में छात्रों ने प्रस्तुत किए विज्ञान मॉडल
रोहड़ू। आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी में रविवार को शेपिंग चैंपियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संवाद हुआ। कार्यक्रम का आयोजन आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस दौरान अभिभावकों को शिक्षा के नए दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी। स्कूल के छात्रों ने विज्ञान के मॉडल भी प्रस्तुत किए। इस विशेष कार्यक्रम में 300 से अधिक अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।