फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने नशा न करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ और संस्कारपूर्ण जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारी कृष्णा बहन रामपुर ने खिलाड़ियों, अधिकारियों और सभी लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। ब्रह्माकुमारी कृष्णा बहन ने युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और अनुशासन को बढ़ावा देने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारवान जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की अहम भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों, अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी को नशे के दुष्प्रभावों के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें