फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान पर मॉडलों की लगाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में आयोजित अंतरिक्ष विज्ञान दिवस पर छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य। स्रोत : कॉले
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय ठियोग में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर सोमवार को सम्मेलन कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीएस ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग और भूगोल विभाग ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर आधारित प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जर्नी ऑफ इंडियन स्पेस रिसर्च शीर्षक से एक वृत्तचित्र प्रदर्शित किया गया, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की विकास-यात्रा, इसरो की प्रमुख उपलब्धियों, महत्वपूर्ण अंतरिक्ष अभियानों, अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वृत्तचित्र ने विद्यार्थियों को भारत की अंतरिक्ष यात्रा के विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों की जानकारी दी और प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें