फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने 87 पौधे रोपे

विज्ञापन
हिमरी स्कूल पौध रोपण के दौरान एक्को क्लब के सदस्य। स्रोत: स्कून प्रबंधन
विज्ञापन
कोटखाई(रोहड़ू)।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमरी के हिमगिरी ईको क्लब के विद्यार्थियों ने एक पाैधा मां के नाम अभियान के तहत 87 पौधे रोपे। यह पौधरोपण शिरगुली से हिमरी गांव तक किया गया। विद्यार्थियों ने देवदार सहित कई प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। ईको क्लब के प्रभारी और इतिहास प्रवक्ता मोहर सिंह ने इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मोहर सिंह ने प्रत्येक व्यक्ति से प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में इंचार्ज लता शर्मा, आचार्य संजय, संध्या, रंजना और सुशीला उपस्थित थीं। विद्यालय का स्टाफ और अन्य विद्यार्थी भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की देखभाल करने को कहा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें