ठियोग के सरोग स्कूल के विद्यार्थियों ने पौधों के बनाए क्यूआर कोड। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
मोबाइल से स्कैन कर ली जाएगी पौधों की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में एक अभिनव पहल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और आसपास लगे पेड़-पौधों के लिए क्यूआर कोड बनाए हैं। क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करके वे पौधों की जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ ही पौधों के नाम, उपयोग और वैज्ञानिक महत्व के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेंगे। इस पहल से न केवल विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति रुचि बढ़ेगी, बल्कि टेक्नोलॉजी के जरिये शिक्षा और प्रकृति के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। विद्यार्थी इस नई तकनीक को लेकर बहुत उत्साहित हैं। - संवाद