रिकांगपिओ कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विजेता प्रतिभागी और मुख्यातिथि। संवाद
रिकांगपिओ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को किया एड्स के बारे में जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। टीएस नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रम विभाग से सेवानिवृत्त निदेशक वीरभद्र सिंह नेगी बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग में भावना नेगी प्रथम, नेहा द्वितीय और योगिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग में अवंशिका पहले, शिवांजलि दूसरे और सानिया तीसरे स्थान पर रहीं। सिविल अस्पताल रिकांगपिओ से डॉ. नेहा ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण, रोकथाम और उपचार पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान ने की। इस मौके पर प्रो. कुशाल शर्मा, प्रो. अभिनेष, प्रो. सुरबाला, प्रो. तेंजिन, डॉ. सिदेश्वरी, प्रो. ज्योति शर्मा, रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. अंचला, प्रो. विजय संसपाल सहित अन्य मौजूद रहे।