आईटीआई कुमारसैन के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र कुमारसैन के विद्यार्थियों ने वीरवार को एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो जीवन संवारो, चिट्टा मुक्त हिमाचल हमारा नारे लगाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। रैली का नेतृत्व कार्यकारी प्राचार्य दिनेश, संस्थान के आईटी शिक्षक आशीष और शिक्षिका मोनिका ने किया। विद्यार्थियों ने आईटीआई चौक से भराड़ा चौक, एसडीएम कार्यालय से लेकर कुमारसैन बस स्टैंड तक निकाली गई। आईटीआई कुमारसैन के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली में भाग लिया। एसडीएम मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे और मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार दिलीप शर्मा, नायब तहसीलदार शेयरिंग डोलमा, आईटीआई के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।