फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवठी स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में जाना बूढ़ी नागिन का इतिहास

विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी के विद्यार्थियों ने जाना बुढ़ी नागिन का इतिहास। स्रोत : स्कूल प्र
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। 12/20 घाटी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी के विद्यार्थियों का दल एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर बूढ़ी नागिन मंदिर के लिए रवाना हुआ। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। भ्रमण में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के करीब 34 छात्र-छात्राओं के साथ चार अध्यापक और एक अध्यापिका शामिल रहे। विद्यार्थियों ने बस से करीब 120 किलोमीटर की दूरी तय की। इसके बाद जलोड़ी जोत से बूढ़ी नागिन मंदिर तक करीब पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को बूढ़ी नागिन मंदिर से जुड़े प्राचीन इतिहास और धार्मिक मान्यताओं की विस्तृत जानकारी दी। शैक्षणिक दल ने मंदिर के समीप स्थित प्राकृतिक रूप से निर्मित सरेयोलसर झील का भी अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न औषधीय पेड़-पौधों के बारे में जानकारी हासिल की और उनके महत्व पर चर्चा की। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परिवेश से रूबरू करवाना रहा। विद्यार्थियों ने प्रकृति की शांत वादियों का आनंद लेने के साथ कई नई जानकारियां भी हासिल कीं। भ्रमण में अर्थशास्त्र प्रवक्ता कौल राम, कला अध्यापक आशा ठाकुर, टीजीटी हिंदी एसआर पांडेय और योगराज सहित अन्य शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें