संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश(कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश के विद्यार्थियों ने इनोवेट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। इन विद्यार्थियों में सेजल ठाकुर, सूर्यांश और रोनित शामिल रहे। प्रतियोगिता 14 नवंबर को बाल दिवस पर हुई थी। इसका मकसद विद्यार्थियों में नवाचार, क्रिएटिविटी और साइंटिफिक सोच को बढ़ावा देना था। शुरू में स्कूल के दो मॉडल टॉप 30 टीमों में शॉर्टलिस्ट किए गए थे। इसके बाद 22 नवंबर को इन टॉप 30 टीमों को जूम वेब के जरिये ऑनलाइन अपने मॉडल पेश करने के लिए बुलाया गया। दलाश स्कूल टीम ने मल्टी डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम और स्मार्ट एंड सस्टेनेबल फार्मिंग सिस्टम और टाइटल वाले दो मॉडल पेश किए। जूरी ने खास तौर पर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल फार्मिंग सिस्टम, वर्किंग मॉडल की तारीफ की, जो एक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में किसानों की अहम भूमिका को दिखाता है।स्कूल की फिजिक्स प्रवक्ता कुमारी विपना ने टीम को मार्गदर्शन दिया।