फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल काॅलेज में छात्रों को सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक

विज्ञापन
चौपाल कालेज में छात्रों को किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन 
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में रोड सेफ्टी क्लब ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में वीरवार को अतिथि लेक्चर करवाया गया। अतिथि वक्ता के रूप में एसडीएम ऑफिस के डिलिंग असिस्टेंट कृष्ण ठाकुर ने विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की जानकारी, बीमा, नंबर प्लेट आदि की जानकारी दी। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। रोड सेफ्टी क्लब के स्वयंसेवियों को महाविद्यालय की प्राचार्य ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। रोड सेफ्टी क्लब की समन्वयक बबीता (सहायक आचार्या) ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा प्रति जागरूकता और नियमों की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। प्राचार्य कन्या नेगी ने बताया कि छात्रों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन अनिवार्य है। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें