नेरवा(रोहड़ू)। जेबीपी फाउंडेशन ने इस साल छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भारण को चयनित किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से सूचित किया गया है कि वह इस साल कक्षाओं में प्रथम आने वाले सात छात्रों को 1,100 रुपये प्रति छात्र और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित दो छात्रों को 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। यह धनराशि सभी छात्रों को चेक से 19 दिसंबर को विद्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान की जाएगी।