निरमंड खंड के कशोली स्कूल में मनाया कृमि दिवस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरुकता शिविर लगाया। प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अजीत डोगरा ने बताया कि कशोली स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्रों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों से आह्वान किया कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। इस अवसर पर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। प्रधानाचार्य ने इस सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित उर्मिला देवी, आशा वर्कर और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक भारती वर्मा, अविष्यंत मेहता, पवन वर्मा, धनवीर नेगी, गधीरी लाल, डॉक्टर उर्मिल कौडल, प्रेमलता, रंजना, विक्रांत, एनसीसी सहायक अधिकारी रामकृष्ण शास्त्री, ओम प्रकाश, सुभाष कौशल, सोहन लाल, पुरुषार्थ कश्यप, वरिष्ठ सहायक प्रेम जोशी, लिपिक महेंद्र शुक्ला, रेजू देवी, मोहन लाल, लायक राम, भगति देवी और देव राज सहित अन्य उपस्थित रहे।