फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डिजिटल ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में आयोजित हुए वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सु
विज्ञापन
एलबीएस महाविद्यालय में दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यक्रम शुरू, 80 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय (एलबीएस) सरस्वतीनगर में बुधवार को दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम शुरू हुआ। 18 और 19 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, निवेश, उपभोक्ता अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में सेबी के प्रमाणित स्मार्ट प्रशिक्षक परवीन कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी के तरीकों और उनसे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान ओटीपी किसी के साथ साझा न करें और अनजान लिंक या संदिग्ध क्यूआर कोड स्कैन करने से बचें। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, एआई के दुरुपयोग, कूरियर के नाम पर ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने मोबाइल के कैमरे और माइक्रोफोन की सुरक्षा के साथ गूगल मैप्स और गूगल फोटोज के सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। इसके अलावा साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है। कार्यक्रम में करीब 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका आयोजन महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग, समान अवसर प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और अकादमिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता ने कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क बनाना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम उन्हें व्यावहारिक जानकारी देने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने में भी मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें