फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को जैव प्रौद्योगिकी वित्तपोषण के अवसर पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज की संस्थागत नवाचार परिषद ने जैव प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए वित्तपोषण के अवसर शीर्षक से ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ (एमआईसी) की ओर से संचालित गतिविधि थी, जिसका आयोजन डॉ. अनीता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को जैव प्रौद्योगिकी वित्तपोषण के अवसर पर जागरूक किया गया। सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल की वरिष्ठ प्रबंधक एवं उद्यमिता विकास प्रभारी तरनजीत कौर उपस्थित थीं। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी नवाचारों, छात्र परियोजनाओं और प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध विभिन्न बीआईआरएसी योजनाओं, अनुदान अवसरों और इनक्यूबेशन सहायता पर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने इस पहल की सराहना की। योजना संयोजक डॉ. अनीता ने कहा कि संस्थान की नवाचार परिषद परिसर में एक उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को पोषित करने के लिए इस तरह की उच्च-प्रभावशाली कार्यशालाओं का आयोजन जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें