चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल के रोड सेफ्टी क्लब ने सोमवार को क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस मुहिम के जरिये छात्रों ने न केवल सड़कों पर अनुशासन का संदेश दिया, बल्कि वाहन चालकों को सुरक्षित सफर के गुर भी सिखाए। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य कन्या नेगी ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। कॉलेज परिसर से शुरू हुई यह रैली तहसील ग्राउंड, मुख्य बाजार और बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों से गुजरी। छात्रों ने बस स्टैंड पर ड्राइवरों, कंडक्टरों और यात्रियों को जागरूक किया।