सिग्मा स्कूल में आयोजित बाल संसद के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
रामपुर बुशहर।
सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस डकोलढ़ में बाल संसद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की कार्यप्रणाली समझी। विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने विचार रखे और संसद की कार्यप्रणाली को जाना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि स्कूल में बाल संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आज की सीख ही कल के नेतृत्व की नींव है।