रामपुर बुशहर। आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक अयोध्या धाम का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने अयोध्या धाम और वाराणसी काशी विश्वनाथ समेत कई धार्मिक स्थलों का दौरा किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने कहा कि स्कूल प्रशासन की ओर से हर साल शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जाता है। इस साल बच्चों ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। साथ ही हनुमान गढ़ी समेत कई अन्य मंदिरों का इतिहास जाना। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए। नाव के माध्यम से स्कूली बच्चों को सभी 80 हार के दर्शन भी करवाए। शैक्षणिक भ्रमण में 30 बच्चों, 10 शिक्षकों समेत सात अभिभावकों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक चंद्रकांता अष्टू, रीता, नवनीत, अरुणा, निशा, प्रिया, शिल्पा, आर्य, पीयूष, यशिका, वंशिका, चिराग, नैतिक और श्रुति सहित कई अन्य मौजूद रहे।