रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को केरल राज्य की संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा और मलयालम भाषा से रूबरू करवाया। शिक्षक नवीन शर्मा ने विद्यार्थियों को मलयालम भाषा की जानकारी दी और बच्चों ने कथकली मास्क मेकिंग की। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार पुरी ने भी केरल के खान-पान और संस्कृति के विषय पर छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया गया। शिक्षा विभाग की इस पहल की प्रशंसा की जा रही है। स्कूल की दीपाक्षी, आर्यन, सुशांत, कृतिका, नैतिक, अंश, तरुण, मिंटू, दिशांत, राम कुमार, रिया, सूर्यांश ने पेंटिंग के जरिए केरल की संस्कृति दर्शाई।